Sunday, 31 March 2019

आप जो करना चाहते हैं वो हो सकता है!

मेरे  लिए  साल  की  दूसरी  post लिखना  हमेशा  थोड़ा challenging होता  है , पहली  में  तो  clarity रहती  है  कि  आप  सभी  को  New Year wish करना  है  , पर  अगली  पोस्ट  क्या  हो  इस  पर  थोड़ा  सोचना  पड़ता  है . मेरी
लम्बी छलांग ...
एक नयी सुबह…
कोशिश  यही  रहती  है  कि  अपनी दूसरी पोस्ट में  किसी  कहानी  या  quotes की  बजाये मैं  खुद  अपने  मन  की  बात  आपसे  share करूँ . और  इस  post में भी मैं  ऐसा  ही  कुछ  करने  का  प्रयास  कर  रहा  हूँ .
AchhiKhabar.Com (AKC) की  शुरुआत  October 2010 में  हुई  थी , और  तब जब  मैं  इसका  About Me page बना  रहा  था  तब  मैंने  लिखा  था  कि  , “मुझे पूरी  उम्मीद  है कि एक दिन  मैं इस blog के  ज़रिये इतनी income generate  कर लूँगा कि मुझे किसी नौकरी कि ज़रुरत नहीं रहेगी.”
Friends, Hindi blogs से  पैसे  कमाना  आज  भी  मुश्किल  है  और  आज  से  चार  साल  पहले  जब  मैंने  ऐसा  करने  का  सोचा  था  तब  तो  ज्यादातर  लोगों  के  लिए  इस  बारे  में  सोचना  भी  मुश्किल  था … पर  ईश्वर  की  कृपा  से  आज  मैं  इस  स्थिति  में  पहुँच  गया  हूँ  कि  अपनी  जॉब  छोड़  सकता  हूँ , हालांकि  अभी  भी  मैं  कुछ  समय  तक  job करता  रहूँगा , और  अगर  सब  ठीक -ठाक  चलता  रहा  तो  इसी  साल के अंदर मैं  नौकरी  छोड़  पूरी  तरह  से  एक  true to self lifeजीने  लगूंगा .
Point ये है कि generally  हम  जो  सपने  देखते  हैं  वो  तब  देखते   हैं  जब  परिस्थितयां  विपरीत  हों , तब  जब आम  तौर  पर  ऐसा  सोचना   impossible सा  लगे, जब  ऐसा  सोचने  के  लिए  भी  हिम्मत  चाहिए  हो ….
कुछ examples  देखते हैं :
जब  Dheerubhai Ambani ने  एक  business empire खड़ा  करने  के  बारे  में  सोचा था  तो  उनके  पास  अपना  घर  भी  नहीं  था , एक  रिक्शा  चालक  के  पुत्र  Govind Jaiswal ने जब IAS officer बनने  का  सपना  देखा  था  तब  उनके  पास  किताबें   खरीदने  के  लिए  भी ठीक से पैसे  नहीं  थे , जब  youngest CEO Suhas Gopinath ने  website building का  अपना  business set up करने  के  बारे  में  सोचा  था  तब  उनके  पास  खुद  का  computer भी  नहीं  था … हर एक  case में  सपने  तब  देखे  गए  जब  परिस्थितियां  बिलकुल  विपरीत  थीं , और  इन  adverse circumstances के  बावजूद सपने हक़ीक़त बने .
Friends, सपने  पुरे  होते  हैं  , क्योंकि  ईश्वर  हमें  कुछ  करने  का  idea देने  से  पहले  ही  हमें  उसे  हक़ीक़त  बनाने  की  शक्ति  दे  देता  है. *
इसलिए  अगर  आज  आपके  मन  में  कुछ  करने  का  idea आ  रहा  है  तो  अपनी  क्षमताओं  पर  शक  मत  करिये  , idea आने का मतलब ही है की आप  उसे  सच कर सकते  हैं , तब  भी  जब  situation आपके  खिलाफ  हो .
आज  अगर  आप  अपनी  current situation से  satisfied नहीं  हैं  तो  उसे  accept मत  करिये , उसकी  आदत  मत  डालिये , situation को कोसते रहने से कुछ नहीं होने वाला , अगर कुछ हो सकता है तो उसे बदलने से , याद रखिये चाहे आज आप कितनी ही बुरी स्थिति में क्यों न हों , आप अपनी life को बदल सकते हैं ,आप किसी भी पल सपने देख सकते हैं और उन्हें पूरा कर सकते हैं . और यही आपको करना चाहिए ! Of course , ऐसा करना आसान नहीं है , किसी के लिए भी नहीं था , पर ये बात गाँठ बाँध लीजिये कि ऐसा करना संभव अवश्य है . और नए साल की शुरुआत के साथ ही आप अपने सपनो को पूरा करने के संघर्ष की भी शुरुआत कर दीजिये , समय बीतेगा …. शाम ढलेगी … और आपके जीवन में भी एक नयी सुबह ज़रूर आएगी !!

0 comments:

Post a Comment

 

Storie Published @ 2014 by Ipietoon